Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चैन स्नेचर गिरफ्तार

Etawah News: तीन चैन स्नेचर गिरफ्तार, 3 जनवरी चैन लूट की घटना को दिया था अंजाम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: 3 जनवरी को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में चैन लूट की घटना करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लूटी हुई चैन, मोटरसाइकिल और 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए लुटरों में दो के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने घटना का खुलासा किया है। बताते चलें कि 3 जनवरी को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में दोपहर के समय सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मां अपने घर के बाहर धूप सेंक रही थीं। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति बाइक से उतरे और एक आरोपी उनसे बातचीत करने लगे। उसके बाद लुटेरों ने उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन छीनी और मौका पाकर भाग गए गए। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस, क्राइम ब्रांच टीम ने घटना के छानबीन की। इसके बाद पुलिस को पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाई दिए। इसमें आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी। इसी दौरान बीते शनिवार की शाम को भरथना चौराहा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी...