Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुआवजा

Etawah News: मुआवजा ना मिलने पर किसानो ने बरेली बाईपास का निर्माण रोककर किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बरेली बाईपास में किसानो की भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानो ने निर्माण रुकवा कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि पहले मुआवजा फिर उसके बाद काम होगा। मौके पर किसानों को समझाने के लिए परियोजना निदेशक से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी किसानों को समझाने के लिए जा चुके है। लेकिन नोकझोंक के अलावा कोई हल अब तक नहीं निकल सका। बीते सोमवार से इस बाईपास का निर्माण कार्य रुका हुआ है। किसान अपनी जिद पर अड़े है। चार किलोमीटर के बाईपास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। लेकिन इटावा से कररी पुलिया तक 27 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य जारी है। बरेली हाईवे पर कस्बा बसरेहर पर लगने वाले जाम की समस्या निजात दिलाने के लिए बसरेहर बाजार के किनारे से 4 किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। करीब 390 से अधिक किसानों की जमीनों को अधिग्रहण कर 30 मीटर चौड़ी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन 250 से अधिक किसानों का अभी तक मुआवजा शासन के द्वारा नहीं दिया गया। जिसकी वजह से कई किसानों ने बाईपास के निर्माण कार्य को रोक दिया है। किसानों ...