Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मैनपुरी फाटक अंडरपास

Etawah News: मैनपुरी फाटक अंडरपास जल निकासी हेतु लगेगे अधिक क्षमता वाले पम्पसेट, पालिका अध्यक्ष ने किया पूजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर के मैनपुरी अंडर पास में जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिये आज नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता नें अधिक क्षमता वाले पम्पिंग सैट का पूजन कर शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू नें बताया, कि तीन दिन से लगातार दिन रात काम करवा कर इस प्लांट की शुरुआत की है, आशा है इससे शहर की इस विकट समस्या से नगर वासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अनेकों अंडरपास पुल बनाने वाले इंजीनियरों की मदद के बाद इसका पूरा नक्शा पुनः डिजाइन करवा कर इसमें जीर्णोद्धार का कार्य करवा गया हैं। जिलायोजना सिमित की सदस्य श्रीमती पूनम पांडे नें स्थानीय निवासियों से आग्रह किया है कि अंडर ब्रिज में कूड़ा न डालें, पालीथीन पंपों को जाम कर देती है, इस अवसर पर सभासद गण भी मौजूद रहे।