ब्यूरो संवाददाता इटावा : इटावा महोत्सव के मंच पर गुरुवार को स्कूली बच्चों के डांस ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गर्ल्स ग्रुप डांस प्रतियोगिता में पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारायण कॉलेज आर्ट एंड साइंस व संत केवलानंद इंटर कॉलेज भरथना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एच एन पब्लिक स्कूल व चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल व अर्चना मेमोरियल की टीम को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बॉयज डांस ग्रुप में संत केवलानंद की टीम पहले स्थान पर रही। नारायण कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस की टीम एवं पान कुंवर इण्टर नेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एच एन पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जेएसकेजी पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता तिवारी, उर्वशी द्विवेदी व मोनिका अग्रवाल ने निभाई। गीत संगीत से सजे इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए भारतीय लोक संस्कृति देशभक्ति गीतों व फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके अपनी कला का प्रदर्श...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें