Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एग्जॉड्रियम-2024

Etawah News : एग्जॉड्रियम-2024 क्रिकेट फाइनल में हरिकेन्स ने नाइटमेयर को हराया।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/सैफई : 18 जनवरी (अनिल कुमार पाण्डेय)। उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के वार्षिक सांस्कृतिक तथा स्पोर्ट इवेंट एग्जॉड्रियम-2024 के क्रिकेट स्पोर्ट इवेंट में हरिकेनन्स इलेवन और नाइटमेयर इलेवन के बीच खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरिकेन ने नाइटमेयर को 4 विकेट से हराकर एग्जॉड्रियम-2024 क्रिकेट ट्राफी अपने नाम कर ली।  फाइनल मुकाबले में नाइटमेयर टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और अपने सारे विकेट खोकर 101 रन बनाये। जवाब में हरिकेन्स ने 13 ओवर और 3 बॉल में 105 रन बनाकर ट्राफी अपने नाम कर ली। मैन आफ द मैच तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुयश कुमार रहे। हरिकेन्स की तरफ से कप्तानी आफताब आलम ने की। 2020 बैच के हार्दिक सैनी ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लिये। वहीं फीमेल श्रेणी में खेले गये फाइनल मैच में 19 बैच ने 21 बैच को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। 19 बैच की यशी सिंह मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। 21 बैच की श्रद्धा त्रिपाठी ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे क्रिकेट मुकाबलों को 21 बैच के अमन शुक्ला तथा 21 बैच की श्रद...