Skip to main content

Posts

Showing posts with the label झुमके लूटकर बाइक सवार हुए फरार

Etawah News : रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के कानों के झुमके लूटकर बाइक सवार हुए फरार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत लखना रोड पर वन विभाग से रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के माइनर के किनारे सड़क पर टहलते समय अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कान के बाला लुटे। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना रोड स्थित बकेवर- चन्दपुरा  माइनर के किनारे मंगलवार को सुबह 5 बजे के करीब रोज की भांति एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला टहल रही थी कि तभी पीछे से अज्ञात बाइक पर सवार लुटेरों ने वृद्ध महिला के घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग के नजदीक टहलते समय कान के दो बाला लूट लिये। वृद्ध महिला के चीखने चिल्लाने पर टहलते हुए लोगों को आता देख अज्ञात बाइक सवार लुटेरे भाग जाने में सफल रहे। वहीं पीङिता द्वारा कानूनी पचङे में न पङने के चलते खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी है। स्थानीय लोगो से मिली घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।