संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर(इटावा): रामलीला समिति जसवंतनगर के कार्यकारी अध्यक्ष और नगर के समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता लंबरदार का मंगलवार मध्य रात्रि लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया वह 77 वर्ष के थे। इन्ही के अथक प्रयासों से जसवन्तनगर की रामलीला को विश्व स्तरीय पहचान मिली थी। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई और उनके प्रिय उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सुबह ही उनके कटरा पुख्ता स्थित आवास पर उन्हे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया और कहा कि लंबरदार एक धनी सोच के व्यक्तित्व थे वह सदैव जसवंतनगर के राजनैतिक एवं सामाजिक उत्थान की सोच में डूबे रहते थे उनके निधन से हुई क्षति अपूर्णनीय है। ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान दे। उनके निधन की वजह से नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस बुधवार के भरत मिलाप कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया अब यह कार्यक्रम गुरुवार को किया जायेगा। स्वर्गीय लंबरदार की अंत्येष्टि मे नगर के समाजसेवी, ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें