ब्यूरो संवाददाता इटावा: नवविवाहिता युवती ने मर्जी के खिलाफ शादी होने पर ससुराल पहुंचने पर जहर खाया। ससुराल वालों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में 27 वर्षीय महिला की शादी शहर के विजय नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। 15 फरवरी को बारात मैनपुरी जिले में मजार दरवाजा के पास गई थी। चार माह पूर्व दोनों का रिश्ता हुआ था, लेकिन कल शादी सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को बारात दुल्हन को विदा करवाकर इटावा पहुंची, तभी दुल्हन ने मौका पाकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। ससुरालीजनो के अनुसार नवविवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की हैं। वहीं दुल्हन ने बताया कि मेरे घर वालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी, जबकि उनको पहले ही बता दिया था कि शादी अपने प्रेमी से ही करनी है, लेकिन उन्होंने फिर भी मेरी शादी करवा दी। लड़के की बहन को मैंने फोन करके शादी न करने की बात कही थी, लेकिन मेरी बात किसी ने भी नहीं सुनी। बुधवार को भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन बच गई। आज चूहे मारने वाली दवा खाई।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें