ब्यूरो संवाददाता इटावा : ताखा में थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम समथर में शुक्रवार की शाम बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को लूट लिया। बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद लूट लिए। कुल 7 लाख रुपए की लूट हुई। बदमाशों ने व्यापारी के बाइक की चाबी खींचने के बाद उनका मोबाइल फोन खेत में फेंक दिया। हालांकि बदमाशों की कुछ तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। जिनके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा सकती है। भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, थानाध्यक्ष गंगादास गौतम सहित पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्राम समथर के सर्राफा व्यापारी अंगद सिंह पुत्र छविनाथ सिंह निवासी ग्राम नगला पछांय ने बताया कि वे रोज की तरह अपनी दुकान बंदकर अपने घर बाइक से लौट रहा था, वह समथर गांव के वाहर गौशाला के निकट पहुंचा था। इस बीच एक अपाचे बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने पीछे से आकर उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और बाइक की चाबी व उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जिसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन दूर खेतों में फेंक दिया और बाइक पर टंगा दस तौला सोने व 2 किलो चांदी के आभूषण सहि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें