Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एसडीएम इटावा

Etawah News: डीएम व एसएसपी ने परखी जिला जेल की व्यवस्थाए

ब्यूरो संवाददाता इटावा: डीएम व एसएसपी ने गुरुवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। 1 घंटे के निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जेल में नहीं मिली। अधिकारियों ने कैदियों की बैरकों को खंगलवाने के साथ ही बंदियों, कैदियों की समस्याओं को जान उनके शीघ्र निस्तारण को भी जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर 1:30 बजे डीएम अवनीश कुमार राय व एसपी संजय कुमार जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बैंरकों का निरीक्षण किया और बंदियों से भी उनकी समस्याएं पूछी। लेकिन किसी भी बंदी ने अपनी कोई विशेष समस्या नहीं बताई। जेल अस्पताल, भंडारा व महिला बैरक का भी निरीक्षण किया।  दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी से जेल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी की। 1 घंटे बारीकी से निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी दोपहर 2:30 बजे वापस गए।

Etawah News: गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर (इटावा): कस्बे के समीप नहर पुल पर गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल पर व्यवस्था देखने के लिए एसडीएम ने जायजा किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार जौली के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने स्थल पर मौजूद रहे। रविवार दोपहर नगर व क्षेत्र के करीब एक दर्जन गणेश मूर्तिओ का सिरहौल नहर पुल से विसर्जन किया गया। इस दौरान जसवंतनगर एसडीएम नम्रता सिंह ने गणेश विसर्जन के दौरान जायजा लेने पहुँची तथा चेयरमैन सुनील कुमार के साथ प्रभारी निरीक्षक ने सिरहौल नहर पुल पर पहुंचकर गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। नहर किनारे बैरिकेडिंग लगवा कर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की इसके अलावा सिरहौल के ग्राम प्रधान से संपर्क कर उक्त घाट पर रोशनी की व्यवस्था भी कराई इसके साथ ही गांव के कुछ गोताखोरों को विसर्जन के समय विसर्जन स्थल पर मौजूद रह कर सहयोग कराने के लिए कहा। चेयरमैन ने वहां सफाई की व्यवस्था कराई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, थाना इंस्पेक्टर अब्दुल सलाम सिद्दीकी, कस्बा इंचार्ज कपिल चौधरी, पालिका चेयरमैन सुनीलकु...