Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एस्कॉर्ट पुलिस टीम

Etawah News: खेत में लगी आग को बुझाने में सांसद की एस्कॉर्ट पुलिस टीम ने की मदद ।

आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर: अकबरपुर सीट से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मानवीयता दिखाई और धू धू कर जल रहे खलिहान को बुझाने के लिए अपने एस्कॉर्ट पुलिस टीम को लगा दिया। वैसे भी सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मानवीता के चर्चे आम रहते हैं यही कारण है कि वे 2019 में पौने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत कर दोबारा सांसद बने थे।  वे यहां बीहड़ी क्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्माणी देवी मंदिर पर देवी दर्शन करने आ रहे थे उनके साथ में एस्कॉर्ट बलरई  पुलिस टीम लगी हुई थी। वे जैसे ही नहर पुल से कुछ दूरी पर स्थित रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज के आस पास पहुंचे थे तभी कुछ लोग एक गेहूं के खेत में लगी आग को कुछ आते हुए दिखे तो सांसद ने शीघ्र ही अपनी गाड़ी रुकवाई और एस्कॉर्ट पुलिस टीम को कहा कि वह आग बुझाकर किसानों की फसल की रक्षा करें। काफी देर तक किसान राहगीर व पुलिसकर्मी गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते रहे कोई मिट्टी उड़ेल रहा था तो कोई हरी लकड़ी और डंडों से आग बुझाने में लगे हुए थे। पुलिस ने एक ट्रैक्टर व हल की मदद ली और लोग भी लगातार कोशिश करते रहे। हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू काब...