Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निजी बचत कंपनियां

Etawah News: मन में रकम वापसी की दुविधा लिए निवेशक दस्तावेज जमा करने पहुचें तहसील

ब्यूरो संवाददाता इटावा: निजी बचत कंपनियों के हाथों छले गए निवेशकों की तहसील परिसर में निवेश पूंजी के दस्तावेज जमा के लिए आज काफी भीड़ देखी गयी। छले गए निवेशकों के मन में दुविधा है कि क्या उनके फार्म सूची में शामिल हो पाएंगे या नहीं।  जिला प्रशासन की ओर से इनके आवेदन जमा करने के लिए तिथि वार कार्यक्रम घोषित किया गया था जिसके लिए निवेशकों को तहसील में पहुंचना था इसके बावजूद बड़ी संख्या में निवेशक तहसील पहुंच गए जिसके कारण तहसील में काफी भीड़ हो गई। तहसील में निर्धारित स्थान पर कागजात जमा किए गए। लोगों से कहा गया कि जो तारीख उन्हें दी गई है उस निर्धारित तारीख पर आकर कागजात जमा करें । पिछले सप्ताह भी तहसील में काफी भीड़ थी जिसके कारण तारीख वार कार्यक्रम घोषित किया गया था।  निवेशकों के मन में दुविधा है कि क्या उनके फार्म सूची में शामिल हो पाएंगे या नहीं। कहीं फॉर्म किसी कारणवश तहसील परिसर में लगे ढेर से गायब हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा। हालांकि निवेशक इस बात को लेकर भी परेशान रहे कि अभी यह भी नहीं बताया गया है कि किस किस कंपनी के आवेदन जमा होंगे। इन निवेशकों का कहना है कि यह बात भी घो...

Etawah News: निजी बचत कंपनियों के निवेशकों की रकम वापसी आवेदन 10 अप्रैल से तहसील में होंगे जमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: निजी बचत कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों की रकम वापसी के लिए आवेदन पत्र जमा कराए जाएंगे। आवेदन पत्र जमा करने का कार्य 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। यह आवेदन पत्र तहसील में जमा कराए जाएंगे। आवेदन जमा करने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है तथा तारीख में भी निर्धारित कर दी गई हैं कि किस तारीख में किस गांव की कागजात कौन से लेखपाल जमा करेंगे। निजी कंपनियों में निवेश करने वाले पिछले कई दिनों से परेशान हैं। बुधवार की तरह गुरुवार को भी बड़ी संख्या में यह निवेशक तहसील पहुंच गए ताकि अपने आवेदन जमा कर सकें लेकिन वहां आवेदन जमा नहीं किए जा सके। उनसे कहा गया कि उन्हें समय व स्थान बता दिया जाएगा जहां उन्हें आवेदन पत्र जमा करने है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी। बाद में आवेदन जमा करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह ने बताया कि तहसील सदर में क्षेत्र के सभी निवेशकों के आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य 10 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है और यह लेखपाल अपने अपने क्षेत्र क...