Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दर्ज हुआ मुकदमा

Etawah News: बिजली विभाग के सघन चेकिग अभियान में पांच बिजली चोरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: बिजली विभाग के एसडीओ ने कर्मचारियों संग सघन चेकिग अभियान चलाया। इससे क्षेत्र में चोरी से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पांच लोगों को बिजली चोरी पकड़ा गया। शासन की मंशानुरूप जसवंतनगर उपखंड विद्युत अधिकारी एके सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारियों संग नगर के रेलमण्डी सहित विलासपुर व हाइवे सागर समीप गहन चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें दो रेलमण्डी, दो सागर ढाबा पास समेत एक विलासपुर से बिजली के अवैध कनेक्शन चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। का तार काटकर उतरवा दिया गया।  वहीं बकायेदारों को बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी गई। कहा कि अगर जमा नहीं हुआ तो 10 हजार से ऊपर वालों के खिलाफ एफआइआर सुनिश्चित है। यह शासन का आदेश है। इससे अवैध बिजली कनेक्शन धारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जेई सत्येंद्र कुमार ने सभी का नाम नोट किया और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शनिवार सुबह 5 बजे से एसडीओ व जेई टीम ने चेकिग अभियान चलाया था।