संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर: हाईवे चौराहे पर पुलिस ने चलाया गस्त के दौरान बाहन चेकिंग अभियान किया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने द्वारा कस्बे में मयफ़ोर्स के साथ गस्त के दौरान दुपहिया बाहन की सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कस्बे में व हाईवे चौराहे पर मोटरसाइकिल से बिना हेलमेट तथा तीन सवरिया बैठाकर घूम रहे लगभग एक दर्जन बाहनो को चेक किया और बिना हेलमेट व दो से अधिक सवारी चालकों के चालान काटे। अभियान के तहत पुलिस ने वाहनों के कागजात, शीट बेल्ट व हेलमेट चेक करने के साथ ही वाहनों पर सवार यात्रियों को चेक किया। इस दौरान कई वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए। इस पर नियम का उल्लंघन करने वाले सभी वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें