Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बुद्ध जयंती

Etawah News: बुद्ध जयंती पर आयोजित होगा “भोज दान” कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: जिले भर में भगवान बुद्ध की 2567 वी जयंती मनाए जाने की जोरदार तैयारियां चल रही है। बुद्ध जयंती का  भव्य कार्यक्रम सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा, जसवंतनगर में रखा गया है। जसवंतनगर के लुधपुरा और सिद्धार्थ पूरी मोहल्लों के अलावा कई मुहल्लो में भगवान बुद्ध के अनुयाई निवास करते हैं। उनमें भगवान बुद्ध की जयंती दिवस 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लेकर बहुत उत्साह है।  इस दिन सिद्धार्थ महाविद्यालय के प्रांगण में भोजन दान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कालेज के प्रबंधक डा. सूरज सिंह शाक्य तथा निदेशक जवाहर लाल शाक्य ने बताया है कि उनके कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष डॉक्टर कन्हैयालाल  शाक्य के संयोजन में यह वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा, इससे पूर्व  भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना के कार्यक्रम कॉलेज में आयोजित होंगे उन्होंने लोगों से पधारने की अपील की है।