Skip to main content

Posts

Showing posts with the label माल्यार्पण

Etawah News: कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा झंडा भी फहराया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय पर की गई। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करके केवल उनके शरीर को हमसे अलग किया गया, लेकिन उनकी विचारधारा युगों-युगों तक पूरे विश्व में फैलती रहेगी। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी के नश्वर शरीर को हम से अलग करने वाले आज सत्तासीन हैं। उनकी विचारधारा के खिलाफ काम करने वाले लोग गांधी जी की चरित्र हत्या करने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह जितना प्रयास करेंगे पूरी दुनिया में उनकी विचारधारा उतनी फैलती चली जाएगी। कोई मानसिक रोगी ही प्रार्थना सभा में किसी की हत्या कर सकता है। यह साबित करता है कि वह हिंदू धर्म का भी अनुयायी नहीं हो सकता। वाचस्पति द्विवेदी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अप...