Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Eawah News

Eawah News: एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का किया प्रयास, पुलिस छानबीन में जुटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/बसरेहर: कस्बा के रामबिहारी शाला के पास लगे एटीएम को तोड़कर बदमाशों ने चोरी का प्रयास। सुबह एटीएम के क्षतिग्रस्त मिलने पर घटना की छानबीन शुरू की गई। रामबिहारी शाला के पास मेनरोड पर किराए की दुकान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। ग्राहकों के लिए एटीएम रातभर खुला रहता है। इसी का फायदा उठाकर गुरुवार की रात में कुछ बदमाश एटीएम में घुसे औऱ एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। जब सफल नही हो सके तो एटीएम संचालन को लगा इन्वर्टर बैट्री चोरी करने को स्टोर को खोलने का प्रयास किया। इसका भी दरवाजा नही खुला तो बदमाशों ने स्टोर रूम की छत की सीलिंग उखाड़ फेंकी, राहगीरों के आने पर बदमाश भाग निकले।  शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो लोगों ने पुलिस को बताया। सीओ नागेंद्र चौबे ने पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ जाकर जांच की और घटना की जानकारी एटीएम संचालन करने वाली बैंक को दी गई।