Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आशा कर्मचारी यूनियन

Etawah News: आशाएं 6 जनवरी को मांगों को लेकर करेंगी आंदोलन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: आशा कर्मचारी यूनियन और रसोइया कर्मचारी यूनियन देशव्यापी आह्वान के तहत इटावा जिला मुख्यालय पर छह जनवरी को अपनी मांगों को लेकर आशाएं आंदोलन करेंगी। यह निर्णय संयुक्त रूप से आशा और रसोइया यूनियन की बैठक में लिया गया। आशा कर्मचारी यूनियन की मंत्री संगीता ने कहा कि आशाएं ,संगिनियों को मानदेय व प्रोत्साहन राशि का बार-बार भुगतान करने का वादा करने के बाद भी नहीं दिया गया है। आशाओं और सगनियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है।  उन्होंने ऐलान किया कि आयुष्मान कार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशाएं इस काम को नहीं करेंगी। इस मुद्दे को भी 6 जनवरी के आंदोलन में जोर-शोर से उठाया जाएगा। आशा, रसोइया यूनियन के प्रदेशीय नेता अमर सिंह शाक्य ने कहा कि सरकारों का रवैया आशा, रसोइया विरोधी है, जिस कारण सभी परेशान हैं ।