ब्यूरो संवाददाता इटावा: कोरोना के चलते दो साल से फीका पड़ा होली का रंग और उत्साह दो साल बाद फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिया। जिले के हर क्षेत्र में होली का उल्लास और रौनक दिखाई दी। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी रंगो के त्योहार की खुशियों में डूबते उतराते नजर आए। होली गुरुवार देर शाम से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक होलिका दहन राजस्व और पुलिस टीमों की देखरेख में कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज सुबह से देहात और शहरी क्षेत्रों में होली का हुड़दंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जीत का भी जश्न साथ-साथ चल रहा है। जनपद की सभी तहसीलों के सैकड़ों स्थानों पर गुरुवार देर शाम से शुरू होकर रात्रि 11 बजे तक होली दहन के कार्यक्रम पुलिस और राजस्व टीम के कर्मचारियों की निगरानी में चलते रहे। जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों व कर्मचारियों ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जनपद में अधिकांश लोग अपने शुभचिंतकों को गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हैं। मिठाई के अलावा चाट पकौड़ी खिलवाते हैं। होली के हुड़दंग में जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में डीज...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें