Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जन सेवा केंद्र

Etawah News: एसडीएम ने जन सेवा केंद्र पर मारा छापा, लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क कब्जे में लेकर दुकान सील

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना क्षेत्र कोतवाली के पीछे और एक अन्य जगह फर्जी प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बनाने का बड़े पैमाने में गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था। मतदान करने के लिए वोटर कार्ड से लेकर स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। थाना क्षेत्र कोतवाली में स्थित मिश्रा फोटो कॉपी शॉप पर बड़ी तादात में ब्लैंक स्टांप पेपर बरामद हुए हैं। उपजिलाधिकारी सदर विक्रम राघव, तहसीलदार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, और कोतवाली पुलिस के साथ फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले दो फोटो कॉपी शॉप और एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा है। कंप्यूटर सेंटर पर कुछ फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए। दो युवक पुलिस ने हिरासत में लिए है। मुख्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। बताते चलें कि थाना कोतवाली के पीछे काफी लंबे समय से फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाए जाने का गोरखधंधा चल रहा था। इसकी सूचना पर सदर एसडीएम, ई डिस्ट्रिक मैनेजर मनीष कुमार और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कार्रवाई की। जिसमें भारी तादाद में फर्जी बने हुए और अध बने हुए प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। इस...