Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नए डीआईओएस इटावा

Etawah News : माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने नए डीआईओएस का किया स्वागत

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक को संगठन के सदस्यों का परिचय कराया साथ ही पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार को बुके प्रदान करके स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन को आश्वासित किया कि शिक्षकों के कार्य समय पूरे किये जायेंगे, शिक्षक मनोयोग से शिक्षण कार्य करे। शिक्षकों की समस्याओं के तुरंत निस्तारण किया जायेगा, संगठन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत किया।  जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आने के लिए जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने शिक्षक साथियों का आभार वयक्त किया। मुलाकात करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रदेशीय मंत्री अरविंद कुमार कैथवार, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, जिला मंत्री डॉ विपिन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रधुम्न कश्यप, एवं प्रह्लाद कश्यप एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे। Advertisin...