Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनवाद टाइम्स इटावा

Etawah News: स्वतंत्रता दिवस पर बीएसए ऑफिस में बना सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र

संवाददाता : महेश कुमार इटावा : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद इटावा की जिलाध्यक्ष स्वीटी मथुरिया व पदाधिकारी गणों के द्वारा इटावा में बी.एस. ए. आफिस में स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तिरंगामई सेल्फी प्वाइंट लगाया गया।  सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन बीएसए महोदय श्री शैलेश कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर बनाए गए विभिन्न कलाकृतियों एवं कठपुतली आकृतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली,एवं सभी पदाधिकारियों के साथ सेल्फी लेकर नवाचारी संगठन के कार्य का उत्साहवर्धन बढ़ाकर प्रशंसा की।  उक्त कार्यक्रम में बढ़पुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार पांडे, बी ई ओ हेड क्वार्टर धर्मेंद्र कुमार,अर्चना बाजपेई, नीतू पुरवार, रितु चौहान, अर्चना चौधरी, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सेंगर, पूजा पुरवार उपस्थित रहे ।

Etawah News: जयगुरूदेव आश्रम खितौरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

ब्यूरो संवाददाता इटावा: स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जयगुरुदेव जन्मभूमि कोठी मंदिर खितौरा धाम जिला इटावा में राष्ट्रीय ध्वज को मुख्य अतिथि जय गुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबंधक एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के वरिष्ठ सदस्य जयगुरुदेव संगत उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया।  जय गुरुदेव आश्रम खितौरा जन्मभूमि पर संस्था प्रमुख पूज्य पंकज जी महाराज के सानिध्य में स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूज्य पंकज जी महाराज ने सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री बाबूराम यादव,प्रबंध समिति के सदस्य सतीश उपाध्याय, पूर्व प्रधान सुनील कुमार, व्यवस्थापक डॉ.राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Etawah News: शहर के विभिन्न स्थानों पर आजादी के जश्न के साथ हुआ झंडारोहण

ब्यूरो संवाददाता इटावा:  उत्तर प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और सांसद रामशंकर कठेरिया ने नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: श्री कृष्ण लाल जैन के पौत्र आकाशदीप जैन को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद रामशंकर कठेरिया,जिलाधिकारी अवनीश कुमार रॉय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने माला, पटका एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया। आजादी के 75 साल के जश्न में यह तो पूरा शहर जगमगाया है तो वही पचरा क्षेत्र के निवासियों ने सड़क पर भव्य सजावट कर सुंदरता और बढ़ा दी है क्षेत्रवासियों ने झंडारोहण के साथ ही सभी आने जाने वाले राहगीरों को ही मिष्ठान वितरण करके उनके चेहरों पर भी खुशी ला दी है अब लोग क्षेत्रीय लोगों की प्रशंसा कर रहे हैं इस आयोजन में मोहम्मद जावेद, मुन्नू चौधरी, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नासिर, इकरार अहमद, पप्पू, शाहिद, इमरान अलीम आदि लोगों का सहयोग रहा है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया, यहां जिलाधिकारी अवनीश राय ने सुबह 8 बजे तिरंग...

Etawah News: जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेडवुड ग्लोबल स्कूल में विद्यालय के समस्त ट्रस्टी बद्री प्रसाद वर्मा, राजू वर्मा, रश्मि वर्मा, निदेशक स्वाति वर्मा, प्रबंधक अज्ञात वर्मा ने झंडा रोहण किया। बच्चो ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य भास्कर शर्मा ने बच्चो को पुरुस्कार और मिष्ठान वितरण किया।  आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जसवंतनगर कस्बा में अग्रणी स्थान रखने वाले सुघर सिंह एजुकेशनल अकैडमी ने पूरे कस्बा में घूम कर आजादी का संदेश दिया, वही उप जिलाधिकारी ने महाविद्यालय में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में बच्चो को पुरुस्कार और मिष्ठान वितरण किया। आजादी के अमृत महोत्सव में डीपीएस में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय में आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने देश भक्ति के गानों पर शानदार प्रस्तुति देते हुये लोगो को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस की मनमोहक छवि में मंच पर प्रस्तुति दी। कटैयापुर स्थित डीवीए मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूम...

Etawah News: सामाजिक एवं मानव सेवा समिति ने नुक्कड़ नाटक आयोजन संग निकाली तिरंगा यात्रा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सामाजिक एवं मानव सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तरुन (समाजसेवी) तिरंगा यात्रा व नुक्कड़ नाटक शहर में निकाली गयी, तिरंगा यात्रा को नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार सोलंकी ने झण्डा दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया, जिसमे मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व नारियों को मनचले द्वारा छेड़खानी करने पर कैसे अपना बचाव करना है ये बताया गया, स्वच्छ भारत अभियान के तहत इटावा को कैसे स्वच्छ बनाना है इसके तहत आम जनमानस लोगों को जागरूक किया गया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सौम्य वर्मा तारुन (समाजसेवी) ने बताया कि तिरंगा यात्रा में प्रमुख सहयोग जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाली संस्था साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेज के डायरेक्टर आनन्द मित्तल,भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत वर्मा व रवि आकाश बैंड के मालिक सरताज अहमद का प्रमुख सहयोग रहा है। इस दौरान संस्था के संरक्षक श्रीनिवास वर्मा, डॉ आशीष दीक्षित, वेद प्रकाश, रजत दिवाकर, अंकुल वर्मा, गोविंद माहेश्वरी, संजीव पाल, राजवर्ध...

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने महेरा फाटक पर राष्ट्रध्वज फहराया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा के मेहरा फाटक इटावा पर व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा फ्रेंड्स कॉलोनी  थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने  कहा आज हमारा भारतवर्ष 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जिसमें सभी भारतवासियों ने अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक मनाया।  जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने सभी व्यापारियों को आज से स्वदेशी अपनाने का संकल्प कराया उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया की वास्तविक आजादी और स्वतंत्रता तभी है जब हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों और विदेशी कंपनियों के सामान का इस्तेमाल करना बंद कर दें स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें ताकि स्वदेशी उद्योग और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा मिले जिससे हमारा देश फिर से विश्व गुरु बन सके और हम सोने की चिड़िया होने का गौरव पुनः प्राप्त कर सकें जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा  राष्...