संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवन्तनगर : क्षेत्र के टॉप 10 तथा गैंगस्टर एक्ट में नामित अभियुक्त नीलेश उर्फ रिंकू उर्फ मोटा पुत्र जगर सिंह निवासी परसौआ ,थाना जसवन्तनगर के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर चल-अचल सम्पति की कुर्की गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ उसके ठिकानों की गई है। क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान और थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि जसवन्तनगर थाने पर अपराध संख्या 358 /2020 धारा 3(1 ) गैंगस्टार के तहत मामला दर्ज किया गया था। नीलेश लगभग 2 वर्षो से फरार चल रहा है। उसका नगर के भट्ट व्यवसाई गिरीश उर्फ भोले यादव के अपहरण के बाद हत्या करने का मामला भी दर्ज था। उन्होंने बताया कि नीलेश के खिलाफ मैनपुरी, दिल्ली, राजस्थान ,आगरा, इटावा, सिरसागंज, हरिद्वार, फिरोजाबाद, सिविल लाइंस, अछनेरा, आदि में हत्या, लूट, चोरी, मुठभेड़, गैंगस्टार, गुंडाएक्ट, आवकारी अधिनियम, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस के तहत 37 मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज है। कोर्ट द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किये गए थे। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा ग्राम कैस्त में अलग ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें