Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शहीद व्यापारी

Etawah News: प्रेरणा दिवस पर शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल को दी व्यापारियों ने श्रद्धांजलि

ब्यूरो संवाददाता इटावा : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा द्वारा पक्का बाग स्थित युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह के प्रतिष्ठान पर आज 26 मई को प्रेरणा दिवस मनाया गया। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल के चित्र पर माला फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।  जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने चित्र के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा व्यापारियों का शोषण एवं सर्वे छापे के खिलाफ हरिश्चंद्र अग्रवाल ने संघर्ष करते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन कहां कहा शहीद व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल  का 1979 में लखनऊ स्थित अमीनाबाद थाने के सामने पुलिस की गोली लग जाने से मृत्यु हो गई थी। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में उनको याद करते हुए प्रेरणा दिवस मनाता है। इसी क्रम में आज इटावा जनपद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।...