Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा डीएम

Etawah News: आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार ईद- उल -फितर , परशुराम जयंती को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था आदि के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्मों के लोग मौलवियों एवं नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।  जिलाधिकारी ने कहा कि, नमाज परिसर के अंदर ही होनी चाहिए सड़कों पर नहीं।  उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से ईद- उल- मिलाद को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील भी की। जिलाधिकारी ने त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में साफ -सफाई, बिजली एवं पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,साथ ही कहा कि कोई नई परंपरा लागू न की जाए। ...

Etawah News: बिजली चोरी करना नही होगा आसान, बदली जाएगी हर घर की केबल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले में अब बिजली चोरी पर लगाम लगाने हेतु जिले स्तर पर डीएम व सांसद द्वारा बिजली विभाग के सहयोग से रिवैंप योजना के तहत खंभे से मीटर तक आर्मर्ड केबिल डाली जाएंगी। इसे काटना आसान नहीं होगा। काटने पर आसानी से पता चल सकेगा। जिलाधिकारी अवनीश राय की उपस्थिति में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने जानकारी दी। प्रो कठेरिया ने बताया की जिले की बिजली व्यवस्था सुद्रण करने और लाइन ट्रिप होने और ओवर लोड के कारण बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति को रोकने और बिजली चोरी रोकने के लिये केंद्र सरकार ने इटावा के लिये 153 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है। इस योजना में बिजली की हाई टेंसन लाइन से लेकर घरेलू लाइनों के तारों को बदला जाएगा, साथ ही ओवर लोड वाले फीडरों को अलग कर लोड कम किया जाएगा साथ ही साथ किसानों को सिंचाई के लिये निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिये ट्यूबवेल की लाइनों को अलग किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बिजली के तारो को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल, अधिशासी अ...

Etawah News: टिक्सी टेम्पल से ही हो बसों का संचालन, अनदेखी पर होगी कार्रवाई: डीएम

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने टिक्सी मंदिर के पास बनाये गए ग्वालियर बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के अन्य स्थानों से सवारियां लेकर चल रही बसों को निर्धारित स्थान से चलाने का दिशा निर्देश दिए। निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त अन्य जगह से चल रही बसों के चालान और सीज करने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा। डीएम, एसएसपी, एआरटीओ को देख अवैध तरह से खड़े मौरंग के ट्रैक्टर भाग खड़े हुए। बीते बुधवार को प्राइवेट ग्वालियर बस स्टैंड पर बसों से अवैध वसूली को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के तहत अब पुलिस प्रशासन ने अब ग्वालियर बस स्टैंड को शहर के टीटी चौकी के पास बस स्टैंड संचालित कराने के कड़े निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम, एसएसपी, एआरटीओ थाना कोतवाली क्षेत्र स्तिथ टीटी तिराहा पर तत्कालीन डीएम जेबी सिंह ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के बहार से ग्वालियर बस स्टैंड, भरथना बस स्टैंड, हटवाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज तक टीटी तिरहा पर ग्वालियर स्टैंड नहीं संचालित हो सका। कल हुए विवाद के बाद मामला फिर से ...

Etawah News: डीएम, एसएसपी ने किया चंबल पुल का निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चंबल पुल पर दोपहर में हुए विवाद को लेकर एमपी सीमा की ओर दो ट्रक वालों ने अपनी गाड़ियों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम के चलते कई गाड़ियां पुल पर ही फस गई जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कुछ घंटों तक जाम के कारण लोग परेशान रहे जिसके बाद एमपी क्राइम ब्रांच को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जाम लगाए ट्रकों को पुलिस जवानों ने अपने कब्जे में लिया और वहां से हटवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जाम में फंसे रहे।  जाम खुलने के बाद डीएम अवनीश रॉय व एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने गुजरात पुल हादसे के मद्देनजर चंबल पुल का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीएम, लोक निर्माण विभाग, खनन व एआरटीओ सहित यातायात से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान डीएम ने बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को ओवरलोड पर नियंत्रण व पुल पर जाम नहीं लगने देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने काफ़ी देर तक पुल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाकर निरीक्षण किया। साथ ही मौजूद पीडब्लूडी के अधिकारियों से हाल में हुए मरम्मत कार्य की जानकारी ली।