Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Etawah Newsयुवक को मारी गोली

Etawah News: खेत पर पानी लगा रहे युवक को मारी गोली

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उसराहार के ग्राम मसूदपुर में खेतों पर पानी लगा युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। युवक के दाहिने कंधे में गोली लगी तो वह खेत पर ही गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर दौड़ पड़े तो आरोपी भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया।  ग्राम मसूद निवासी खुर्शीद उर्फ सोनू पुत्र मुस्ताक निवासी मसूद थाना ऊसराहार उम्र 22 वर्ष के गांव के ही कमलेश जाटव पुत्र राम हेत निवासी मसूद थाना ऊसराहार जनपद इटावा से किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इसी दौरान कमलेश ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दी। जिससे खुर्शीद के दाहिने कंधे पर गोली जा लगी। इस घटना की सूचना उसराहार थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और खुर्शीद उर्फ सोनू को घायल अवस्था में थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां खुर्शीद की हालत ठीक बताई जा रही है। भाई लालू उर्फ सद्दाम पुत्र मुस्ताक अहमद निव...