Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कांग्रेस कमेटी इटावा

Etawah News: जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया कॉंग्रेस का स्थापना दिवस

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस उत्सव का कार्यक्रम पार्टी कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की याद में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा...