ब्यूरो संवाददाता इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कृष्णापुरम कॉलोनी स्थित एक रिहायशी मकान की खोखली दीवार में घुसी 4 फ़ीट लम्बी नागिन देखकर अचानक हड़कंप कट गया। गृहणी सुची दुबे ने खतरनाक कोबरा को घर मे दीवाल में घुसते देखकर अपने पति रविकांत दुबे को जानकारी दी जिसके बाद सर्पमित्र डॉ आशीष को सूचना दी गई डॉ आशीष ने मौके पर पहुंच कर दीवाल को तोड़कर दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्प को बिना किसी खरोंच या नुकसान पहुंचाए ही सुरक्षित बाहर निकाल कर सभी घरवालों को भय मुक्त कर सर्प का भी अमूल्य जीवन बचा लिया। मौके पर मौजूद हरिओम दुबे ने जानकारी देते हुये बताया कि,सुबह हमने एक कोबरा सर्प को दीवार में बने एक सुराख में घुसते हुए देखा था। तब हमने डॉ आशीष को सूचना दी। डॉ आशीष ने उसे दीवार के अंदर से सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृत वास में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जिससे कोई भी जनहानि नही हुई। नगर पालिका परिषद इटावा के ब्रांड एम्बेसडर व मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर वन्यजीव एवम रेस्क्यू विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि,य...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें