Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आत्महत्या का प्रयास

Etawah News: पीएसी के सहायक सेनानायक और उनकी पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

ब्यूरो संवाददाता इटावा: 28वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक राकेश नायक और उनकी पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से दोनों लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी के बीच गृह क्लेश को लेकर ऐसा कदम उठाने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी पर एसएसपी, एसपी सिटी दोनों की स्थिति जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सहायक सेनानायक 55 वर्षीय राकेश नायक पीएसी बटालियन ने अपने आवास पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं, उनकी पत्नी 46 वर्षीय जागृति नायक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीएसी के जवान सहायक सेनानायक के आवास पर पहुंचे और पति पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी दोनों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसपी सिटी कपिलदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की और दोनों की हालत के बारे में ज...

Etawah News: युवक ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, कमरे से तमंचा कारतूस बरामद

ब्यूरो संवाददाता इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके के यशोदानगर में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने अस्पताल भर्ती करवाया। युवक की हालत नाजुक देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर एसएसपी, एसपी क्राइम, सीओ, एसओ घटनास्थल पर पहुंचे थे। युवक के कमरे से तमंचा कारतूस भी बरामद। प्रेम प्रसंग में खुदको गोली मारने की जानकारी मिल रही है। युवक राजस्थान के झुंझुनू का बताया गया है। युवक पढ़ाई के चलते इटावा में रह रहा है।  थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रैफर किया गया। युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र सहीराम निवासी सोहली जिला झुंझुनू राजस्थान वर्तमान हाल पता यशोदा नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है जो कि यहां पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान युवक के कमरे से 315 बोर का एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सैफई मेडिकल अस्पताल जाकर घायल युवक के ...