Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नाबालिग की मौत

Etawah News: अनियंत्रित मोटरसाइकिल बस में घुसी, हादसे में नाबालिग की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल रोड पर सैय्यद बाबा मजार के पास एक बाइक बस में टकरा गयी। इससे बाइक सवार छात्र की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमलतास पैलेस पंजाबी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय कृष्णा सेंगर पुत्र राजेंद्र सेंगर अपने दोस्त विजय नगर चौराहा निवासी 16 वर्षीय मौसम सिंह पुत्र सुमित नारायण दोहरे के साथ सोमवार को कंपनी बाग गार्डन बाइक से घूमने गए थे। वहां से लौटते समय जेल रोड सैय्यद बाबा मजार के पास बाइक असंतुलित हो गई और बस से जा टकरायी। घटना में दोनों दोस्त घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों दोस्तों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौसम की मौत हो गयी। वहीं डाक्टरों ने कृष्णा की हालत भी गंभीर बताई है। दोनों छात्र जीआईसी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ते थे। मृतक की मां सुमन देवी हाथरस सादाबाद नगला चितल में सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मौसम अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी से परिवा...