ब्यूरो संवाददाता: इटावा : विजन टीवी वर्ल्ड ने ‘विजन अमृत काल भारत का 2047’ के रोडमैप की रूपरेखा तैयार करने के लिए शिक्षा, रक्षा, कानून, संस्कृति, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, कृषि, राजनीति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर पैनल चर्चा की श्रृंखला आयोजित की। जैसा कि भारत दशक के अंत तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है, लोकप्रिय समाचार संगठन विजन टीवी वर्ल्ड ने आज ‘विजन अमृत का भारत का 2047’ का आयोजन किया। जिसके तहत संवादों की श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमें हमारे समाज के विभिन्न वर्गों के विषय विषेसज्ञों, सरकार, नीति निर्माता, सरकारी नौकरशाह, टेक्नोक्रेट, सिविल सोसाइटी, ओपिनियन मेकर्स, फिनटेक, शेयर बाजार, विषय विशेषज्ञ, विदेशी राजनयिक, प्रौद्योगिकीविद, एसडीजी, पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल एक साथ एक मंच पर साथ आये। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नई दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने किया। पर्यावरण छात्र संसद के सयोंजक डॉ. कैलाश चन्द्र यादव को सम्मानि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें