Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Etawah News

Etawah News : श्रीराम ने किया रावण का वध

संवाददाता : रिषीपाल सिंह  बसरेहर / इटावा : कस्बे में चल रही रामलीला में गुरुवार को रावण वध लीला का मंचन हुआ। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला की शुरुआत कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राम-लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को तिलक लगाकर एवं उनकी आरती उतारकर की। रामलीला में कलाकारों ने युद्ध लीला का मंचन किया। भगवान श्रीराम और रावण की सेना के बीच घमासान युद्ध होता है। रावण की सेना में शामिल योद्धा एक के बाद एक हारते जाते हैं। प्रमुख योद्धाओं के वीरगति को प्राप्त होने के बाद रावण खुद श्रीराम से युद्ध के लिए आ जाता है। राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। राम के हर बाण से रावण बच जाता है। रावण का अंत न होने पर श्रीराम संशय में पड़ जाते हैं।  इसके बाद विभीषण भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताता है। विभीषण के बताते ही श्रीराम रावण की नाभि पर बाण छोड़ने लगते हैं। नाभि का अमृत सूखते ही रावण का वध हो जाता है। रावण वध होते ही रावण के पुतला का दहन आतिशबाजी के साथ किया जाता है।

Etawah News : सीआरपीएफ जवान के शहीद होने पर जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा / बसरेहर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव किल्ली में उस समय शोक की लहर छा गयी, जब 55 वर्षीय गिरीश बाबू जाटव के शहीद होने की दुखद सूचना गांव पहुंची ।गिरीश बाबू सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में उनकी नियुक्ति थी जहां 1 जनवरी की शाम रूटीन गस्त के दौरान रास्ते में नक्सलवादियों के द्वारा बिछाए हुए बारूद की चपेट में आने के कारण उनके शरीर के नीचे का हिस्सा पूरी तरीके से छति ग्रस्त हो गया। जिस पर तत्काल उन्हे छत्तीसगढ़ के रायपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां 2 फरवरी की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली और देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद गिरीश की सूचना जैसे ही अधिकारियों के द्वारा इटावा जनपद के उच्च अधिकारियों को बताई गई तो तत्काल इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जिले के अन्य अधिकारी शहीद के परिवार से मिले और उन्हें इस दुख के समय में साथ देकर यह बताया कि उनका परिवार अकेला नही है पूरा जिला प्रशासन व पूरा क्षेत्र उनके...

Etawah News : जीआईसी इटावा में आयोजित हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह, दो छात्रों ने जीती पांच पांच हजार की छात्रवृत्ति

ब्यूरो संवाददाता इटावा : राजकीय इंटर कॉलेज इटावा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, यह आयोजन वर्ष 2023 हाई स्कूल की परीक्षा में गणित विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 10000 रूपये की पुरस्कार पुरस्कार राशि दी गई, यह पुरस्कार पूर्व छात्र श्री क्रांति कुमार सेवानिवृत  प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र के सौजन्य से प्रदान की गई है, चूकि  इस वर्ष  विद्यालय में दो छात्र आयुष राजपूत एवं श्रेयांक तोमर ने समान अंक 97/100 प्राप्त किए थे इस कारण उक्त धनराशि से दोनों छात्रों को समान रूप से ₹5000 प्रदान किए गए।  कार्यक्रम में पधारे सह जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा डॉ मुकेश यादव द्वारा के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ मुकेश यादव ने राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को पुनः इतिहास दोहराने के  लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई और  शुभकामनाएं दी साथ ही पूर्व छात्र क्रांति कुमार जिनके सौजन्य से यह कार्य संपादन ...

Etawah News : 23 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक, धूमधाम से चढ़ेगा निर्वाण लाडू

ब्यूरो संवाददाता इटावा : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी इटावा पर अध्यक्ष संजू  जैन ठेकेदार की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया। अध्यक्ष संजीव जैन ठेकेदार महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आगामी 23 अगस्त को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मोक्ष सप्तमी पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नशियां जी जैन मंदिर पर प्रातः 9 बजे गाजे-बाजे के साथ निर्माण लड्डू समर्पित किया जाएगा  बैठक में महावीर जयंती महोत्सव का आय व्यय दिखाया गया है। वार्षिक जलधारा मेला महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में सुदर्शन जैन अजीत बाबू जैन सुभाष चंद्र जैन मेजर आकाशदीप जैन  वैभव जैन चक्रेश जैन महावीर प्रसाद जैन सुभाष चंद  पीडी जैन अर्पित जैन राहुल जैन प्रदीप अग्रवाल जैन नवनीत जैन बबुआ मनोज जैन रपरिया डॉक्टर जिनेंद्र जैन महेश कुमार जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Etawah News : सांसद रामशंकर कठेरिया की पहल पर भरथना स्टेशन को मिली दो ट्रेनों के ठराव की मंजूरी

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ रामशंकर कठेरिया की पहल पर भरथना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव के लिए भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी। सांसद की मांग पर अब दिल्ली हावड़ा मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस का 7 अगस्त से ठहराव किया जायेगा। सांसद गोमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे। बता दें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व इटावा से बीजेपी सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के प्रयास के चलते भारतीय रेलवे ने अब फरक्का व गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के भर्थना स्टेशन पर ठहराव के लिए मंजूरी दे दी है। भर्थना व आसपास के क्षेत्र की ग्रामीण जनता की मांग पर डॉ रामशंकर कठेरिया काफी वक़्त से प्रयासरत थे कि भर्थना स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस व फरक्का एक्सप्रेस का स्टॉपेज कर दिया जाए। इसी मांग को लेकर इटावा सांसद ने रेल मंत्री और अधिकारियों से पत्राचार कर गोमती व फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। आज रेलवे प्रबंधन ने इन दोनों ट्रेनों के भर्थना स्टेशन पर ठहराव पर स्वीकृति दे दी है। 7 अगस्त को डॉ रामश...

Etawah News : यमुना चम्बल का जलस्तर स्थिर होने से ग्रामीणों को मिली राहत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : यमुना व चंबल नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी रुकने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय इटावा में साइट इंचार्ज अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यमुना नदी बढ़कर चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर के बिल्कुल करीब 120.88 मीटर तक पहुंच गई थी, जो कि 2 सेंमी घटकर शनिवार को 120.86 मीटर पर लगातार स्थिर होकर बह रही है। फिर भी यमुना के बारे में जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर चंबल नदी के बारे में जल आयोग के सुपरवाइजर मनीष जैन ने बताया कि शुक्रवार रात 1 बजे से 110.00 मीटर पर नदी लगातार बह रही है। अगले कुछ घंटों में भी यही स्तर जारी रहने की संभावना है। बता दें बड़े जलस्तर से यमुना के किनारे फसलें एवं पेड़ बाग पूरी तरह से डूब चुके है। ग्रामीणों के चेहरे पर अभी भी चिंता की लकीर बनी हुई है। प्रशासन लगातार बाढ़ राहत चौपालें लगाकर जागरूक करने का काम कर रहा है। ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए है। शहर से सटे धूमनपुरा गांव के मंदिर सहित यमुना घाट जलमग्न हो गया है। आसपास स्तिथ मंदिरों में लगभग 8 फीट ऊंचाई त...

Etawah News : 30दिवसीय संस्कृतिक भजन गायन पर झूमते दिखे लोग

ब्यूरो संवाददाता इटावा : महावीर दिगम्बर जैन मंदिर लुधपुरा में श्रावण मास में 30 दिवसीय भगवान के गीत गाये जा रहे है। जो कि 19 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगे  प्रतिदिन मंदिर में 4 बजे से प्रारंभ होकर भजन जिसमे मूल नायक श्री महावीर भगवान के भजन महावीर झूले पालना निक धीरे झोंका दीजो, आदि एक से एक भव्य भजन भक्ति के साथ लुधपुरा दिगम्बर जैन महिलाएं मंदिर में करा रही है। विशेष बात एक ये है की प्रत्येक दिन भजन किसी एक परिवार के सौजन्य से हो रहे है। अंजली जैन ने निवेदन किया है कि नगर के जैन मुहल्ला स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की महिलाएं भी सम्मिलित होकर पूण्य अर्जित कर अपने पुण्य में बृद्धि करे। भजन उपरांत प्रत्येक महिला को मिठाई वितरित किये जा रहे है। भजन में नित प्रतिदिन अंजलि जैन, बिंदु जैन,रेखा जैन, सुनीता जैन, डॉली जैन,भावना जैन, विमला जैन, अनीता जैन, शशी जैन,नगीना जैन विद्या देवी जैन  आदि लुधपुरा  महिलाएं भजन के माध्यम से भगवान का गुणगान कर रही है।

Etawah News : गर्लफ्रेंड को डांटने पर बॉयफ्रेंड ने युवक को सरेराह पीटा, बनाया बंदी, पुलिस की सख्ती के बाद छोड़ा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बीते मंगलवार की शाम को एक युवक के द्वारा 11वीं के छात्र को बाइक में पेट्रोल भरवाते समय युवक के द्वारा उठाकर अपने साथ ले जाया गया। किशोर के साथ मारपीट कर एक घंटे के बाद उसको छोड़ने की बात सामने आई है। गर्लफ्रेंड को डांटने पर बॉयफ्रेंड ने किशोर को दिनदहाड़े शहर के गुरुतेग बहादुर पुल के नीचे से उठाकर ले जाकर पीट दिया। दिन दहाड़े किशोर को उठा ले जाने की सूचना पर पुलिस के हरकत में आने पर किशोर को एक घंटे बाद महेरा चुंगी चौराहे पर छोड़ा। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी किशोर को भी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसके स्कूल की मॉनिटर छात्रा ने छात्र दिव्यांशु यादव निवासी 28 वीं बटालियन भूप सिंह कॉलोनी की किसी बात को लेकर शिक्षक से शिकायत कर दी थी। शिकायत करने पर दिव्यांशु ने छात्रा को डांट दिया था। छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड से दिव्यांशु की शिकायत कर दी। मंगालवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दिव्यांशु कोचिंग पढ़कर अपने दो साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा। उसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड भी वहां आ गया और उसने दिव्यां...

Etawah News : गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, दमकल ने पहुंचकर आग पर पाया काबू

ब्यूरो संवाददाता इटावा : शार्ट-सर्किट की वजह से भरथना कस्बे में माल गोदाम रोड पर बना बना सपा विधायक प्रदीप यादव के गेस्ट हाउस में अचानक से भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी पर सपा विधायक अपने गेस्ट हाउस पहुंचे। दमकल में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दिबियापुर से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव का इटावा के भरथना स्थित गेस्ट हाउस में शॉर्ट-सर्किट से अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस मामले की सूचना पर विधायक प्रदीप यादव भी अपने गेस्ट हाउस पहुंचे।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स का काफी सामान रखा था वह जल गया। किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Etawah News : माध्यमिक शिक्षक संघ 26 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर करेगा प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद की जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को विंदुवार सुनते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। इसके साथ ही 26 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के पीड़ित शिक्षकों कर्मचारियों के ज्वलंत प्रकरणों का निस्तारण कराने के उद्देश्य से 26 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपराहन 1 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।  यह जानकरी जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से दी। प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले से शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महामंत्री अनिल तोमर, राजेश सिंह, ज्योति शुक्ला, आनंद शर्मा ने विचार व्यक्त किए।

Etawah News : सेंट मैरी स्कूल में आयोजित हुआ फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता इटावा : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाएं पूरी तरह से सक्रिय हैं। सोमवार को सेंट मैरी स्कूल के सभागार में लगभग 700 बच्चों को फाइलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। पीसीआई के अर्बन कोऑर्डिनेटर शुभम रस्तोगी ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को बताया कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवा (सर्वजन दवा सेवन) क्यों जरूरी है। शुभम रस्तोगी ने बताया कि 10 से 28 अगस्त तक फाइलेरिया से बचाव के लिए 'सर्वजन दवा सेवन' अभियान चलाया जाएगा। अर्बन कोऑर्डिनेटर ने विद्यालय के बच्चों को बताया कि फाइलेरिया रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह कभी भी किसी को भी काट सकता है। इस रोग के लक्षण जल्द दिखाई नहीं देते हैं, इसमें लगभग 10 से 12 वर्ष तक का समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है और इस रोग से बचने का मात्र एक उपाय है फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ...

Etawah News : सड़क सुरक्षा पखवाडा के अंतर्गत चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के आठवे दिन यातायात पुलिस व आरटीओ की टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मोडिफाइड साइलेंसर व नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया। सड़को पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। ARTO इटावा एवं प्रभारी यातायात इटावा ने संयुक्त अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट / हेल्मेट का प्रयोग करने व वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

Etawah News : छप्पन भोग से हुआ नीलकंठ महादेव का मनमोहक श्रृंगार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : श्रावण के पुरुषोत्तम मास के प्रथम सोमवार पर नीलकंठ महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का छप्पन भोग लगाकर विभिन प्रकार के फूलों व पत्तियों की बेलबूटियां बनाकर मनमोहक श्रंगार किया गया जिसके दर्शन कर भक्त श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। सोमवार को प्रातःकाल से ही मंदिर पर भक्तों का पर आना शुरू हो गया जिन्होंने नीलकंठ भगवान पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया जो बारह बजे तक चला। इसके बाद सायं चार बजे से भोलेनाथ के भव्य श्रृंगार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर रात्रि चलता रहा। बल्देव मिष्ठान भंडार की ओर से सुरेश यादव द्वारा भगवान नीलकंठ को छप्पन भोग अर्पित किए गए। भगवान का आज का श्रंगार विवेक गुप्ता द्वारा किया गया। मंदिर परिसर के बाहर मेला भी लगा जिसमें बच्चों ने झूले आदि का आनंद लिया। महिलाओं ने खरीददारी की। व्यवस्था बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश वाजपेई, उपाध्यक्ष केके अवस्थी, लाल दिग्दर्शन सिंह यादव, महामंत्री राजीव मिश्रा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष केके द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, जगदीश यादव, रमेश यादव का विशेषसहयोग रहा।

Etawah News : जन अभियान-2023 : सांसद, DM SSP ने रोपे पोधे, लोगों को जागरूक कर पौधे किये वितरित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : वृक्षारोपण जन आन्दोंलन 2023 के वृहद कार्यक्रम में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई 2023 तथा अवशेष 5 करोड पौधे 15 अगस्त को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में जनपद में भी लॉयन सफारी के सामने नगर वन में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के अन्तर्गत पौधा रोपण किया गया। जिसमें भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने पेड़ लगाया, कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय तथा तमाम अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ों का भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें पेड़ों को लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और पेड़ों को वितरित किया गया। वृक्षारोपण के वृहद अभियान को इलेक्शन पैर्टन पर पूर्ण कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र की जोन सेक्टर, ग्रांमवार विभाजित किया गया है। जोन स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सेक्टर स्तर पर सम्बन्...

Etawah News : डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय जेईई काउंसलिंग में जुड़ा

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जनपद में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी महाविद्यालय अब सीधे जेईई काउंसलिंग से भी जुड़ गया है। उक्त विशेष सूचना को साझा करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) प्रो0 डॉ एन के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह महाविद्यालय के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है कि, हमारे यहां पिछले वर्ष से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मेकेनिकल इंजीनियरिंग के जो तीन डिग्री पाठयक्रम सफलता पूर्वक संचालित किए जा रहे है अब उनमें जेईई मेंस की काउंसलिंग के माध्यम से भी प्रवेश लिया जा सकता है। अब इन तीनों प्रमुख पाठ्यक्रमों में कोई भी छात्र या छात्रा प्रवेश लेना चाहे तो हमारे इटावा नगर क्षेत्र में स्थित इस प्रतिष्ठित महाविद्यालय को अपनी प्रवेश चयन सूची में चयनित कर सीधे प्रवेश ले सकते है।  उन्होंने बताया कि,हमारे इस महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए वे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो, अन्य किसी कालेज या विश्विद्यालय में उपलब्ध होती है, साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारे महाविद्यालय के लगभग 70 प्रतिशत छात्र छात्राओं...

Etawah News : कर्नाटक में हुई जैन साधु की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सकल दिगम्बर जैन समाज ने देर शाम को कर्नाटक राज्य के चिक्कोड़ी जिले में हुई जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या को लेकर शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज के समर्थन में नगर पालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने सहभागिता की।  जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार के नेतृत्व में निकले कैंडल मार्च में उन्होंने बताया सकल जैन समाज के स्त्री पुरुष लालपुरा जैन धर्मशाला में एकत्र हुये और लालपुरा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, तिकोनिया,कोतवाली चौराहा होते हुये नगर पालिका चौराहा तक शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाल कर जैन साधु की हत्या पर विरोध प्रकट किया। नशियां मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कैंडल मार्च जैन साधु की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने को लेकर निकाला गया है, जैन साधु हमारी समाज की धरोहर है और धरोहर की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या करके नौ टुकड़े बोर बेल में फेक दिये गये, ऐसा तो मुगलो के शासन में भी किसी सन्त के साथ नही हुआ जो कि आज इस लोकतांत्रिक देश मे हु...

Etawah News : लड़कियों के साथ कोचिंग पढ़ाने से मना करने पर दबंगों ने मास्टर को लाठी थप्पडो से पीटा

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : मंडी पुल निकट भरथना चौराहा पर एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात प्रवीण गुप्ता पुत्र नरेश चंद्र गुप्ता को कुछ दबंग लड़कों ने बीच सड़क लाठी-डंडों से पीट दिया। शिक्षक को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उसने दबंगों को लड़कियों के साथ कोचिंग पढ़ाने के लिए मना कर दिया था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन से चार लड़के शिक्षक को पीटते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार की शाम प्रवीण कोचिंग से वापस अपने घर स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दबंगों ने उन्हें रोक लिया और पीटने लगे। वहीं मोहल्ले के लोगों ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया। लेकिन लड़कों ने प्रवीण को पकड़ लिया। पहले उसे एक जगह बैठाया। फिर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। वहीं मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद शिक्षक प्रवीण ने थाने में तहरीर दी है। प्रवीण ने तहरीर में बताया, ''मंस कोचिंग से घर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला महावीर नगर में अमोल की दुकान के सामने अमित कुमार एवं सुमित कुमार और ...

Etawah News : कौटिल्य लाइब्रेरी का पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक ने फीता काट किया शुभारंभ।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/बसरेहर : कस्बा बसरेहर में आज एक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया, वर्तमान में ऐसे विद्यार्थी जो धन के अभाव में विभिन्न प्रकार की पुस्तके नहीं खरीद सकते उनके लिए लाइब्रेरी सबसे अच्छा साधन होता है जहां पर वह अकेडमिक व प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित पुस्तकों का अध्ययन कर सकते है। बसरेहर क्षेत्र के विद्यार्थियों को इटावा राजकीय लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए जाना पडता है जहाँ आने जाने में ही काफी समय नष्ट हो जाता है ऐसे विद्यार्थियों के लिए कस्बे में खुली लाइब्रेरी एक अच्छा बिकल्प रहेगा। बसरेहर में  लाइब्रेरी को नहर कोठी कला बम्बा के पास खोला गया है जिसमे वातानुकूलित, इंटरनेट जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस लाइब्रेरी को अजय जाटव व विकास जाटव के संरक्षण मे चलाया जायेगा। लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश कुमार आई.पी.एस. के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर सुग्रीव मौर्य प्रगतिशील व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत समारोह किल्ली रोड स्थित भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर पार्क में किया...

Etawah News : 80 लाख रुपए न मिलने से पीड़ित महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, अधिकारियो के छूटे पसीने

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवन्तनगर : क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीड़ित महिला अनीता यादव उर्फ संजू देवी पत्नी जयसिंह यादव निवासी शाहजहांपुर थाना जसवन्तनगर आत्महत्या करने के लिए 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह देख सीएचसी के कर्मचारियों ने जसवंत नगर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी, एसडीएम, थाना प्रभारी समेत अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। महिला को काफी देर समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। महिला की मांग थी कि जसवंतनगर थाने में एक कंपनी के मालिक और अकाउंटेंट के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के मुताबिक उसके काम का 80 लाख बकाया है। पुलिस मिलीभगत करके उसके मुकदमे को खत्म करना चाहती है। अनीता यादव उर्फ संजू देवी ने बताया 2019 में दिल्ली हावड़ा रेलवे कॉरिडोर में मिट्टी सप्लाई का काम मेरी फर्म कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर के द्वारा एएम इनफ्रोटेक कंपनी से अनुबंध हुआ था। लेकिन कंपनी ने अभी तक पेमेंट नहीं किया। जब कंपनी के मालिक मुकेश पांडे और मैनेजर सुरेंद्र श्रीवास्तव, अंकित से मैं उनके ऑफिस पैसा मांगने ग...

Etawah News : चेकिंग के दौरान 35 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में तस्करी कर ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा है। इसी के साथ दो गांजा तस्कर कुलदीप सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम भडीरा थाना गोंडा जनपद अलीगढ़, नितेश कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अस्तावन थाना कुमेर जनपद भरतपुर, राजस्थान भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बताया जा रहा है आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा, मैनपुरी समेत कई जिलों में इसका व्यापार कर रहे थे। एसएसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया है कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर कानपुर की तरफ से आगरा की ओर जा रही टाटा डीसीएम को रोककर चैक किया गया तो वाहन से बोरियो मे भरा हुआ गांजा बरामद किया गया है। 2 गांजा तस्कर कुलदीप सिंह पुत्र रनवीर सिंह व नितेश कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह को NH-2 हाईवे पर आईटीआई ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया यह गांजा हम लोग उड़ीसा से लाकर अलीगढ़, मैनपुरी व आस-पास के जिलो...