Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समर कैंप

Etawah News: डीपीएस के समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा ने अपने स्कूल के समर कैम्प के समापन के अवसर पर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए थे जिन्हे उनके संरक्षण के साथ बड़ा करने की शपथ दिलाई गई थी।  इसी क्रम में बच्चों ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने अपने घरों के गमलों में उन पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया है। बच्चों ने सभी पौधो की देखभाल करने के साथ हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने की बात भी कही। इन नन्हें मुन्ने बच्चों में प्रकृति प्रेम की इस तरह की भावना अभी से विकसित होना एक अच्छे भविष्य का संकेत है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी बच्चों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि,प्रत्येक बच्चे को अपने जन्मदिन पर भी एक पौधा किसी न किसी जगह पर जाकर अवश्य ही लगाना चाहिए साथ ही समय समय पर उस जगह जाकर उसकी देखभाल भी करते रहना चाहिए जिससे की वह निर्बाध रूप से अपना मूल आकर ले सके।  डीपीएस के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने भी प्रिंसिपल भावना सिंह की इस पहल...