संवाददाता: आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक युवक की मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की शादी हुए कुछ वर्ष ही हुए थे। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के भीखनपुर गांव निवासी जयदयाल के 26 वर्षीय बेटे विवेक कुमार ने शुक्रवार दोपहर से ही दारु पी रखी थी। नशे की हालत में वह घूम रहा था कि शाम 4 और 5 बजे के बीच उक्त गांव के पास कचौरा जसवंतनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में परिवारी जनों द्वारा उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, जहां रात 8 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह सैफई पी जी आई प्रशासन की सूचना पर जसवंतनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें