Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 300 बीघा फसल

Etawah News: गेंहू की पकी फसल में लगी आग, 300 बीघा फसल हुई राख

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना चौबिया इलाके के खेत में गेहूं की सैंकड़ों बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। दो दिन से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जिसके चलते तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। इसी गर्मी की शुरुआत में इटावा के ग्रामीण क्षेत्र में खेत में अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर के पूरी तरह खाक हो गई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग के कारण करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर के नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वोझाहार में दोपहर के समय जब किसान खेतों का कार्य करने के बाद अपने अपने घरों में आराम कर रहा थे तभी अचानक वोझाहार गांव के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग किस कारण लगी इसका अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन आग का विकराल रूप होने के कारण कुछ ही देर में सैकड़ों बीघा किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली। गांव बोझाहार व संतोषपुरा के मुकेश कुमार, बलवीर, महेंद्र, हरगोविंद, वीरपाल, शीला देवी, उदयवीर सिंह, शिवपाल, रविंद्र, मिथिलेश, नर...