Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुस्लिम समुदाय

Etawah News: मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर दिया सदभावना का संदेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने साबित गंज चौराहा पर मस्जिद से रमजान के मुबारक मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद संचलन पर पुष्प वर्षा कर दिया सदभावना का संदेश। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष हैदर कुरेशी ने बताया कि कुछ राजनीतिक दल अपने लाभ के लिए हिंदू मुस्लिमों में फूट डालकर राजनीति कर रहे हैं ऐसी सामंतवादी शक्तियों को और समाज में भाईचारा कायम रहे इसी उद्देश्य से आज शहर के मुस्लिम युवाओं बड़ी संख्या में साबित गंज चौराहे पर एकत्र होकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर उपाध्यक्ष उर्मिला भदौरिया के नेतृत्व में उनके राजा गंज स्थित प्रतिष्ठान पर तोप लगाकर फूलों की वर्षा की गई।  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला एमपी सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष बी के वर्मा गोरखनाथ वर्मा महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई युवा...