Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजमिस्त्री की हत्या

Etawah News: राजमिस्त्री की पीट पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मजदूर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाया गया है। अस्पताल ले जाते समय मजदूर की मौत होगयी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।  बताया जा रहा है कि राज मिस्त्री 33 वर्षीय हवलदार सिंह जाटव पुत्र बच्ची लाल निवासी कन्हैया नहर फ्रेंड्स कॉलोनी को ठेकेदार द्वारा बीते गुरुवार को घर से जबरन गाली गलौंच करके काम पर ले गया था। जिसके बाद गुरुवार को शाम को मारपीट कर घर के बाहर घायल अवस्था में छोड़ दिया। जिस के बाद परिजन घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापस आगये। सुबह शुक्रवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिस पर सीओ समेत थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के भतीजे अशीष ने बताया कि चाचा ने कटरा सहाब ख़ा में मकान बनाने का ठेका लिया था। वही व्यक्ति उनको घर से ले गया था। जिसके बाद उसने मारा पीटा और रात में घर के बाद फेंक दिया। उस...