ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा कराई गई। इसमें 40 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पारी में 40.47 तथा दूसरी पाली में 39.49 प्रतिशत परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। जिले में 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां 2 पालियों में परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। किसी को भी गैर जरूरी सामान परीक्षा कक्ष में ले जाने की इजाजत नहीं थी। मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित था और परीक्षार्थियों के बैग व अन्य सामग्री विद्यालय में परीक्षा कक्षा के बाहर ही जमा करा लिए गए। सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात था। अधिकारियों ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए थे, जिन्होंने परीक्षा की निगरानी की। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार अपने सेक...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें