ब्यूरो संवाददाता इटावा: क्षेत्र के ग्राम आराजी जादौपुर में संगठन "अधिकारों की ताकत" के बैनर तले नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आसपास के गांव क्षेत्र के बच्चों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बढ़-चढ़कर बच्चों ने भाग लिया और जोर-शोर से नारे(नशे की लत मौत को खत, एक दो एक दो नशे की लत को छोड़ दो, हमारी मांग नशा-मुक्त भारत, आदि)लगाकर समाज को जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने बताया कि यह रैली नशा-मुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी डालेगी जिससे वो एक नशा मुक्त समाज के लिए खुद को संकल्पित कर पाएंगे और सरकार से नशा-मुक्त भारत की मांग भी उठा पाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल ने बताया कि आज के समय में जिस तरीके से नशा समाज को अपनी गिरफ्त में ले रहा है उसको देखते हुए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि इस पर रोक लगाने हेतु सरकार से मांग उठाएं। प्रदेश सचिव जयवीर सिंह ने कहा की सभी को नशा मुक्ति के लिए एक बड़े स्तर पर आंदोलन करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु गुप्ता सदस्य नरोत्तम, चंद्रभान, रामशर...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें