ब्यूरो संवाददाता इटावा: ब्लाक जसवंतनगर के ग्राम कुंजपुर में चल रहे नट मेले में नट बाबा आशाराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें कई धार्मिक झांकियां भी शामिल रहीं। शोभा यात्रा का शुभारंभ उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने झंडी दिखाकर किया। मेला स्थल पर स्थित नट बाबा मंदिर से यह शोभायात्रा शुरु हुई। इसमें राम लक्ष्मण, मां दुर्गा भवानी आदि की झांकियों सहित करतब करते हुए नौजवान चल रहे थे। इसके साथ ही नट बाबा की तस्वीर लगे रथ पर नट वजानिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह चल रहे थे। शोभा यात्रा गांव कुंजपुर का चक्कर लगाते हुए नगला वर्मा जीत पहुंची। उसके बाद ग्राम कैलोखर का चक्कर लगाकर वापस गंतव्य स्थल पर पहुंची। इस शोभायात्रा में शामिल नट बजानिया समाज के स्त्री पुरुष तथा बच्चे ढोल नगाड़ों के धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान नट बजानिया समाज के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की ओर से उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र चौबे को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें