ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण छात्र संसद तथा भारत विकास परिषद इटावा तुलसी की ओर से रविवार की शाम को सराय दयानत स्थित दुर्गा माता मंदिर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पौधे लगाए गए इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी सभी उपस्थिति लोगों को दिलाई गई। यहां रविवार की शाम को पौधे लगाए गए तथा यह संकल्प लिया गया कि इन पौधों के पेड़ बनने तक इनका पालन पोषण किया जाएगा तथा पौधों की पूरी हिफाजत भी की जाएगी। इसके साथ ही भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के अध्यक्ष डॉ कैलाश यादव ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि हम सभी को मिल जुलकर पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम करना है तथा कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण का यह अभियान जुलाई से फिर शुरू करके बृहद पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और बड़ी संख्या में पौधे लगाकर उनका पालन पोषण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की संगठन सचिव अंजू चौधरी, पंकज कुमार सिंह चौहान, अवधेश कुमार, शमीम बेगम, मंजू सिंह तथा प...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें