ब्यूरो संवाददाता इटावा: ट्रेन में सफर कर रहे 35 साल के एक शख्स के गर्दन से लोहे की रॉड आर-पार हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना नीलांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान अलीगढ़ के पास हुआ। ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों का कहना है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। किसी ने लोहे की रॉड लापरवाही से वहां रख दी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना अलीगढ़ जिले के सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई। बगल वाली सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची, वैसे ही एक लोहे की रॉड आगे वाली बोगी की खिड़की तोड़ते हुए सेकेंड कोच की सीट नंबर 15 पर बैठकर यात्रा कर रहे एक यात्री की गर्दन से होकर आर-पार हो गई। जब तक पास में बैठे लोग कुछ समझ पाते तब तक यात्री ने दम तोड़ दिया। साथ ही एक और महिला भी घायल हुई है। घटना की सूचना पर करीब एक घंटा बीस मिनट ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। दूसरे यात्री दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि मैं भी इटावा शादी में आ र...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें