Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वार्षिक सभा

Etawah News: वार्षिक सभा में महिलाओं ने बनाई अपने विकास की योजना

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/सैफई : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित हरियाली संकुल स्तरीय संघ हैवरा का वार्षिक आमसभा शुक्रवार को संपन्न हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने वर्ष भर के लेखा-जोखा को प्रस्तुत किया। आगे की कार्य योजना तैयार की। स्वरोजगार के लिए मंथन किया। बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार  ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कृषि और गैर कृषि क्षेत्र में नवाचार करने पर जोर दिया उन्होंने जनपद में एस्ट्रोवेरी, थाईअमरूद, रेडलेडी पपीता सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। मनु लाल यादव , खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करना हमारी जिम्मेदारी है।  डॉ नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि पिछले वर्ष की समीक्षा की गई। अगले वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं को नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।  सूर्य नारायण पांडेय, जिला मिशन प्रबंधक ने आजीविका गतिविधियों, स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांग समूह की विस्तृत जानक...