Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

Etawah News : नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी से जुड़े शिक्षक साथी प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति नारायण दुबे के नेतृत्व में नव आंगन्तुक जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार से शिष्टाचार भेंटवार्ता करते हुए  उनका स्वागत किया।   जिला संगठन के शिष्ट मंडल द्वारा जनपद में शिक्षा विभाग के अधिकारी के रूप में उनका  स्वागत, अभिनंदन के साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों के संरक्षण हेतु उनसे अधिनियमित व्यवस्था बनाये रखने का भी अनुरोध किया गया, जिस पर उन्होंने सहर्ष सहयोग का आश्वासन पदाधिकारियो को प्रदान किया। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान, जिला मंत्री मनोज त्रिपाठी, वाई पी सिंह, विजय पटेल, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, ज्योति शुक्ला, सुधीर कुमार दुबे, आशुतोष तिवारी सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थिति रहे।

Etawah News: शोषित वंचित व पीड़ित शिक्षकों ने डी.आई.ओ.एस. कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद के शिक्षकों को न्याय दिलाने को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आज प्रातः 11 बजे से ४ बजे तक अनिश्चित कालीन  धरना/अनशन को जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हुई सकारात्मक वार्ता एवं शीघ्र निस्तारण के आश्वासन दिये जाने के बाद अगले सप्ताह तक के लिए स्थगित किया गया। प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में  व्याप्त  भ्रष्टाचार से साथियों को निजात दिलाने एवं विभाग की रीति नीति को सुधारे जाने तक अंतिम साँस तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेशीय मंत्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि  कि 2018, 2019, 2020 एवं 2022 का यात्रा भत्ता बिल एवं  गत वर्षों का बोर्ड पारिश्रमिक शिक्षकों का अविलम्ब दिलाया जाए साथ ही प्रबन्धकों की मनमानी पर अंकुश लगे।  प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक व प्रधानाचार्य प्रबंधकों से अत्यन्त ही भयभीत हैं सभी आतंक के साए में जीवन जीने को मजबूर हो रहे ह...

Etawah News: करो या मरो की नीति पर न्याय पाने को विवश जनपद के शिक्षक

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने  शिक्षा विभाग के लेखा एवं प्रशासनिक कार्यशैली  से दुःखी होकर जनपद के शिक्षा विभाग के कार्यालय पर शोषित, पीड़ित व वंचित साथियों को न्याय दिलाने को लिए जनपद स्तर पर धरना/अनशन पर बैठने का निर्णय इस तपती दुपहरी में विवश होकर लिया हैं।  पिछले दिनों जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय की जनहित में धरना न देने की संगठन से की गयी अपील एवं समस्याओं के निस्तारण के आश्वसान दिये जाने के कारण ही इसे आगे बढ़ाकर 05 जून इस उम्मीद पर किया गया कि शायद जनपद के शिक्षकों की समस्याएं हल हों जायेगी किंतु वह आज भी जैसी की तैसी ही बनी हुई है।  जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी एवं अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर मीडिया को अवगत कराया कि 05 जून दिन सोमवार से प्रातः 11 बजे से  जिला संगठन के आवाहन पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक हित मे आरम्भ होने वाले अनिश्चित कालीन धरना/प्रदर्शन में शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनो से समय से उपस्थिति होने की अपील की हैं।

Etawah News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आपातकालीन आवश्यक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों में व्याप्त शिक्षकों की समस्याओं के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आर्य कन्या कॉलेज की शिक्षिकाओं ने बताया कि प्रधानाचार्य पर अनियमित भुगतान का दबाव बनाया जा रहा हैं मना किये जाने पर विद्यालय की बिजली कटवा दी गई हैं जिससे ना सिर्फ पठन पाठन तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही पेयजल के अभाव में  भीषण गर्मी से बालिकाओ की हालत भी खराब हो रही हैं व्यवस्थापक महोदय कोई बात नहीं सुनना चाहते ।  आज की बैठक मे उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए  प्रांतीय संयोजक  संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे  ने कहा कि तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल हो अन्यथा किसी भी बच्ची के बीमार होने पर प्रबन्धक महोदय की सम्पूर्ण जिम्मेदारी होगी श्री दुबे ने  समथर के विद्यालय श्री प्रचार विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सम्बन्ध में बताया कि वहाँ व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं की जांच के आधार पर विभाग द्वारा किए गए निर्णय में प्रबंध समिति के वित्तीय अधि...

Etawah News: मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में जमकर हुई नारेबाजी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों नें सात सूत्रीय मांगो को लेकर मूल्याँकन का जबरदस्त बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं ने मांगों के समर्थन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा के मूल्यांकन केंद्र पर जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में चारों विद्यालयों मैं शिक्षकों के साथ सभा की।  शिक्षक साथ दें, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : नारायण द्विवेदी प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्री नारायण  द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को अपने अस्मिता की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा। यह संघर्ष शिक्षकों को समर्पित है। प्रांतीय मन्त्री अरुण दुबे ने कहा कि आंदोलन का विरोध करने वाले द्रोहियों की शिक्षक समुदाय कभी माफ नही करेगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, हम संघर्षों के दम पर इसे लेकर रहेंगे। आंदोलन का नेतृत्व समन्वय समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा ने किया।  जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।  सन...

Etawah News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की  बैठक मे प्रदेश व्यापी मूल्यांकन बहिष्कार में जनपदीय शिक्षकों ने भी शामिल होने का निर्णय लिया गया। शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी की शिवनारायण इंटर कॉलेज मे संपन्न हुई बैठक मे  शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार हैं अन्य प्रदेशों की भाँति उत्तर प्रदेश मे भी शिक्षकों व कार्मिको को पुरांनी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने ने यह भी कहा कि यदि नई पेंशन व्यवस्था इतनी ही अच्छी हैं तो पहले सांसद व विधायक इसे स्वीकार करे। शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रदेश व्यापी मूल्यांकन वहिष्कार का निर्णय संगठन ने लिया  है जिसमें अन्य समान विचार के सहयोगी संगठनो का भी सहयोग मिल रहा है हमारे जनपद के साथी भी इसमें स्वैच्छिक  रूप से शामिल होंगे ।  प्रांतीय मन्त्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ इसलिए वित्त विहीन के साथी भी वहिष्कार मे शामिल हैं उन्हें न्यूनतम ₹ 15000 प्रति...

Etawah News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के आर्थिक मानसिक शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई

संवाददाता: आशीष कुमार  जसवंतनगर (इटावा): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष रणविजय यादव प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा से श्री ज्ञानचन्द्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल के प्रबंधक द्वारा समस्त शिक्षकों के आर्थिक मानसिक शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रबंधक प्रधानाचार्य से दबाव बनवाकर बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा पंजिकाओं में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर रहे है। आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों को फर्जी बताया जा रहा है जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा निर्गत पत्र को अवैधानिक बता कर धन उगाही करना चाहते है। संस्था के पूर्व प्रधानाचार्य व लिपिक एवं अनुचर को प्रबंधक महोदय द्वारा निलंबित किया जा चुका है, ऐसे ही निलंबन की धमकी प्रायः शिक्षकों को दी जाती है और झूठे आरोपों में फ़साने की धमकी दी जाती है। चंद्रकांती त्रिपाठी का 5 दिन का वेतन नियम विरुद्ध काटा गया है। प्रबंधक महोदय धन उगाही करना चाहते है। सभी शिक्षक भयभीत और संस्था में शिक्षण कार्य मनोयोग से नही कर पा रहे है।  जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने प्रतिनिधि मंडल को ...