ब्यूरो संवाददाता इटावा: सदर नगरपालिका में दूसरे दिन भी पालिका के कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इससे पलिका में निकाय संबंधी कार्य छोड़कर सारे काम ठप्प पड़े हुए हैं। पलिका कर्मचारियों के साथ आधा दर्जन संगठन समर्थन में धरने पर बैठे हैं। नगरपालिका अधिशासी अभियंता का कहना है कि इन पर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि राज्य स्वायत शासन कर्मचारी परिषद की ओर से नगर पालिका में चल रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारी परिषद ने ईओ पर पीएफ घोटाला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक माह पूर्व भी पालिका में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। लेकिन उस समय ईओ ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुईं। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ, सिंचाई संघ, राज्य कर्मचारी संघ, जल निगम संघ, समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मंगलवार को भी पालिका के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। कई संगठनों के एक साथ आने से यह लड़ाई अब आरपार की हो गई।कर्मचारी नेता व राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें