Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रेमी युगल

Etawah News: तमंचे के साथ मिली प्रेमी युगल की लाश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के तुरैया नहर पुल के पास में रपतपुरा गांव में एक मामला सामने आया हे जहां एक प्रेमी युगल की लाश मिली है। फिलहाल , इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है कि हत्या है या आत्महत्या। वहीं पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि पूरा मामला   भरथना थाना क्षेत्र में रपतपुरा गांव का है। यहां प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस आला अधिकारी घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे हैं। घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गोली मार कर आत्महत्या की गई है। वहीं एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या।