ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना क्षेत्र सहसों के चंद्र हंस पुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला भूरी देवी उम्र लगभग 61 वर्ष को कल रात 8 बजे किसी सर्प ने काट लिया। तभी उनके नाती प्रतीक ने सर्प मित्र डॉ आशीष से कॉल कर सहायता मांगी। जिसके बाद डॉ आशीष ने लक्षणों के आधार पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर आने की सलाह दी। इसके बाद वे तत्काल आधे घंटे में ही बंध लगाकर भूरी देवी को जिला अस्पताल इमरजेंसी में कमरा नंबर तीन लेकर लाए और एडमिट करा दिया। वहीं उन्होंने जागरूक होकर कोई भी झाड़ फूंक न करा कर सर्पदंश होने पर अस्पताल आकर इलाज ही कराया जिससे उनकी दादी मां की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक भूरी देवी को काम करते समय अचानक से पैर में सर्पदंश हुआ। तभी घटना की सूचना मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर, ब्रान्ड एंबेसडर नगर पालिका परिषद इटावा वन्यजीव विशेषज्ञ,सर्पमित्र डॉ आशीष के हेल्पलाइन नम्बर 7017204213 पर मिली जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा सर्प के काटे हुए स्थान की साफ फ़ोटो उनके व्हाट्सअप नम्बर पर भेजी गई । फ़ोटो देखने के बाद उन्होंने भूरी देवी से फोन पर बात कर उन्हे समझाया कि,व्यर्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें