Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा यातायात पुलिस

Etawah News: बाइक पर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, यातायात पुलिस ने घर भेजा चालान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बाइक पर स्टंट करते हुए युवकों का सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस  तुरंत एक्शन मोड में आ गई। स्टंटबाजों व वाहन मालिकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। ऑनलाइन चालान के जरिए पुलिस ने युवकों पर एक से दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि रोड-स्टंट, तीन सवारी व बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लेकिन, इसके बावजूद युवा सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को पुलिस की सोशल मीडिया सेल की निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें 10-12 युवा अपनी बाइकों पर तीन व चार सवारी बैठाकर टोली में घूमते दिख रहे थे। गाने का भी प्रयोग किया गया है। इस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार सिंह से कराकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट रोड...