Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नगदी और आभूषण लेकर फुर्र

Etawah News: शादी के दूसरे दिन नगदी और आभूषण लेकर फुर्र हुई लुटेरी दुल्हन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : राजस्थान के अजमेर में रहने वाले एक परिवार के साथ यूपी में ट्रेन में लूट की गई है। जो की मुगलसराय से करीब 25 किलोमीटर दूर एक गांव में शादी के लिए गये थे। वो लोग दुल्हन के साथ बनारस रेलवे स्टेशन से वापस राजस्थान जाने के लिए मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गए थे। जब मंगलवार सुबह वे इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर पहुचे तो बहू और कीमती सामान दोनों गायब थे। जीआरपी पुलिस ने सूचना पर पीड़ित परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने सभी लोगों के बयान ले लिए हैं। साथ ही पुलिस बनारस से इटावा तक के सीसीटीवी भी खंगालने की बात कह रही है। जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके। लड़के के मौसा शांति लाल जैन का कहना है, हम लोगों को जितेंद्र भादू नाम के एक युवक ने भांजे की शादी करवाने के लिए संपर्क किया था। उसने खुद को उस लड़की का रिश्तेदार बताया था। उसने किसी रिश्तेदार के माध्यम से ही हमारे लड़के की जानकारी मिलने की बात कही थी। पहले उसने हमें लड़की की फोटो दिखाई थी। उसके बाद हम लोग लड़की को देखने यूपी आए थे। तब लड़की के परिवार की ओर से हम लोगों से मुलाकात की गई थी। हमे...