Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चकरनगर ब्लॉक प्रमुख

Etawah News: चकरनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी राधा देवी हुईं विजयी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चकरनगर ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में में भाजपा ने सपा को दी शिकस्त, भाजपा प्रत्याशी राधा देवी की हुई जीत। लगातार पिछले 2 बार से इस सीट को सपा ने अपने नाम कर रखा था जिसमे पहले शिवकिशोर की बहन फिर पत्नी सुनीता देवी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी प्रमिला यादव व भाजपा प्रत्याशी राधा यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। क्षेत्र के 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे भाजपा प्रत्याशी को 23 मत प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी को 17 मत मिले जबकि 4 मत निरस्त हो गए, इस प्रकार कुल 44 मतों का प्रयोग हुआ। सांसद रामशंकर कठेरिया ने भाजपा की राधा देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि चकननगर सीट से सपा नेता शिवकिशोर की पत्नी सुनीता देवी ब्लॉक प्रमुख थी लेकिन शिवकिशोर पर भ्रष्टाचार के कई मुकदमे दर्ज थे जिसको लेकर सदस्यों में भी विरोध था जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसके बाद सुनीता देवी को पद से हटना पड़ा था जिसके बाद हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।